विजयगढ़-सासनी-अकराबाद रोड पर 30 मई शाम छह बजे तलावर धाम के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार युवक घायल हो गए। दो युवकों की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
सिद्धेश्वरी देवी तलावर धाम के सामने से मोती और सुरेश निवासी नगला बरी बाइक से अपने गांव जा रहे थे। सामने से विष्णु और बॉबी निवासी विजयगढ़ मडराक से आ रहे थे। तलावर धाम पर दोनों की बाइकें टकरा गईं। चारों लोग घायल हो गए। मोती और विष्णु की हालत गंभीर है। सुरेश और बॉबी को मामूली चोंटे आईं हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोती को अलीगढ़ ले जाया गया है। इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात ठहर गया। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने ले गईं।