फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में फिर मिले चार पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को चार और पॉजिटिव मिले। जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। इनमें से दो मरीजों की मौत हो गई और 11 स्वस्थ हो गए हैं। 41 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कोरोना बुलेटिन में उस्मानपाड़ा हॉटस्पॉट क्षेत्र से तीन नए मरीज सामने आए, जबकि शाम को भुजपुरा इलाके से एक मरीज संक्रमित पाया गया है। पुराने शहर के टनटनपाड़ा, मंदिर वाली गली की 26 वर्षीय महिला, मामूदनगर की 20 वर्षीय युवती व उस्मानपाड़ा का 15 वर्षीय किशोर संक्रमित मिले। 15 वर्षीय किशोर दो दिन पहले कोरोना से मृत महिला का बेटा है, जबकि 26 वर्षीय महिला का पति 2 मई को कोरोना पॉजिटिव आया था और वह एल-1 अस्पताल में भर्ती है। 20 वर्षीय युवती का भाई पहले से संक्रमित है और वह भी एल-1 अस्पताल में भर्ती है। वहीं, भुजपुरा सब्जी मंडी क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोर पॉजिटिव निकला। इस किशोर दो दिन पहले तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां उसका सैंपल लिया गया था।
- बृहस्पतिवार को चार कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके आवास के एक किलोमीटर एरिया को सील कर सैनिटाइज कर दिया गया है। मरीजों की यात्रा इतिहास एवं संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। संक्रमित मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटलों भर्ती किया गया है। -चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें