हिंदू युवा वाहिनी के बरौला जाफराबाद निवासी कार्यकर्ता रजत कुमार राजपूत के साथ दो युवकों ने मारपीट कर बुधवार रात को फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं तमंचे से हवाई फायर कर सनसनी फैला दी। मामले में थाना पुलिस ने दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रजत कुमार राजपूत ने बताया कि बुधवार रात कुछ युवक घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए।
मौके पर जुटी भीड़ को देख हमलावर भाग गए। आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू और मोहर सिंह के तौर पर करते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। बन्नादेवी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे के अनुसार तहरीर के आधार पर जीतू और मोहर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। ब्यूरो