फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रम्पुटा अध्यक्ष पद के लिए चार ने की दावेदारी, सभी नामांकन वैध, मतदान 10 सितंबर को

Fri, 08 Sep 2023 10:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डीएस कॉलेज में अलग-अलग पदों के लिए नामांकन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो. कवि शंकर वार्ष्णेय, प्रो. ओमवीर सिंह, प्रो. हरीश कुमार शर्मा ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष (अनारक्षित) के लिए  डॉ. ईश्वर चंद्र गुप्ता, डॉ. हरेंद्र कुमार गौड़, डॉ. सौरभ कुमार सेंगर ने नामांकन किया।
विज्ञापन
रम्पुटा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया में शामिल चुनाव समिति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ शिक्षक संघ ( रम्पुटा) के अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोंकी है। सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। डीएस कॉलेज अलीगढ़ में इस पद के लिए मतदान 10 सितंबर को होगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को डीएस कॉलेज में अलग-अलग पदों के लिए नामांकन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो. कवि शंकर वार्ष्णेय, प्रो. ओमवीर सिंह, प्रो. हरीश कुमार शर्मा ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष (अनारक्षित) के लिए  डॉ. ईश्वर चंद्र गुप्ता, डॉ. हरेंद्र कुमार गौड़, डॉ. सौरभ कुमार सेंगर ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए डॉ. मिथिलेश कुमारी, डॉ. मधु माहौर, उपाध्यक्ष (एटा ,कासगंज, हाथरस के लिए आरक्षित) पद के लिए डॉ. देव प्रकाश, डॉ. साहब सिंह, डॉ. राम अवध सिंह यादव ने पर्चा दाखिल किया। 

महामंत्री पद के लिए डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव (अनारक्षित) पद के लिए डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. शिवेंद्र शाही ने दावेदारी की। संयुक्त सचिव (महिला) पद के लिए डॉ. नीरू वार्ष्णेय, डॉ. भावना टिमल, संयुक्त सचिव (एटा, कासगंज, हाथरस के लिए आरक्षित) पद के लिए डॉ. राकेश बाबू, डॉ. अच्युत प्रकाश गुप्ता, डॉ. रोहित तिवारी ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. मनोज कुमार तोमर,  डॉ. पंकज कुमार, प्रो. बीपी मौर्य ने नामांकन किया।
विज्ञापन


फुपुक्टा प्रतिनिधि के लिए डॉ. शरद कुमार सिंह चौहान, डॉ. एमएस चंदवरिया, डॉ. संजीव कुमार बंसल ने नामांकन किया। कार्यकारिणी सदस्य के लिए डॉ. चितरंजन भारती, डॉ. शशि भूषण शर्मा, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. कौशल किशोर सिंह, डॉ. शशि कुमारी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मृदुल दीक्षित, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रेखा रानी, डॉ. तन्वी शर्मा, डॉ. नंद गोपाल, डॉ. फहद अली, डॉ. राम सिंह ने नामांकन किया। 

जांचोपरांत सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध  पाए गए। इसके बाद प्रामाणिक मतदाता सूची चस्पा की गई। इस मौके पर चुनाव संयोजन समिति के संयोजक डॉ. रक्षपाल सिंह, प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज, डॉ. भारत सिंह आदि मौजू रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें