फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोकशी के चार आरोपियों को पकड़ा, पशु मांस बरामद

Mon, 06 Jan 2025 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। थाना पुलिस के अनुसार फिरोज और साहिल पर बरला, छर्रा और पालीमुकीमपुर थानों में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पुलिस ने 5 जनवरी की सुबह चेकिंग के दौरान कार सवार चार लोगों को पकड़ा। थाना पुलिस के अनुसार यह सभी गोकशी के आरोपी हैं। गोकशी करने के बाद कार में 15 किलो पशु मांस लेकर ले जा रहे थे। उनके पास से 5200 रुपये भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोकशी करने के आरोपी एक कार में पशु मांस लेकर जा रहे हैं। इस पर 5 जनवरी की सुबह बरला मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस को देखकर कार सवार लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में इसरार, साहिल निवासी नगला बादशाह, मेहरुद्दीन और फिरोज निवासी सतरापुर थाना छर्रा शामिल हैं।

थाना पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। थाना पुलिस के अनुसार फिरोज और साहिल पर बरला, छर्रा और पालीमुकीमपुर थानों में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें