अलीगढ़ से सटे रोरावर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में 26 जनवरी की रात को लगाई गई आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस द्वारा हटाने पर 28 जनवरी की शाम को बवाल हो गया था। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया।
रोरावर थाने के गांव भीमपुर इब्राहिमपुर में 28 जनवरी की शाम आंबेडकर प्रतिमा हटाने के दौरान हुए बवाल में चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थाना पुलिस के अनुसार 28 जनवरी की शाम सात बजे ग्राम समाज की जमीन पर लगाई गई आंबेडकर प्रतिमा हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव और गाड़ियों में आगजनी के मामले में आरोपी रवी, लवकुश, प्रथम कुमार और करन निवासी भीमपुर इब्राहिमपुर को मथुरा पुल के पास से पकड़ा गया।
अलीगढ़ से सटे रोरावर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में 26 जनवरी की रात को लगाई गई आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस द्वारा हटाने पर 28 जनवरी की शाम को बवाल हो गया था। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। पथराव में इलाका एसएचओ सहित 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने पुलिस कर्मियों की छह बाइकें और एक स्कूटी फूंक दी, पुलिस के चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान भगदड़ में एक महिला घायल हो गई। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई।