फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalyan Singh: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का नरौरा में बनेगा समाधि स्थल, लखनऊ में लिया गया निर्णय

Wed, 23 Jul 2025 06:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यह स्थल केवल एक स्मारक भर नहीं होगा, बल्कि यह एक राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक विरासत और जनसेवा की भावना के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
कल्याण सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे स्व. कल्याण सिंह ‘बाबूजी’की स्मृति में बुलंदशहर के नरौरा में समाधि स्थल बनाया जाएगा। 22 जुलाई को बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह की अध्यक्षता में लोक भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यह स्थल केवल एक स्मारक भर नहीं होगा, बल्कि यह एक राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक विरासत और जनसेवा की भावना के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आने वाले लोग बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके विचारों, संघर्षों और सिद्धांतों से भी प्रेरणा लेंगे।

उन्होंने कहा कि यह स्मारक न केवल अतीत की गौरवगाथा के रूप में पहचाना जाएगा, बल्कि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए सेवा, संकल्प और संस्कार का आदर्श केंद्र भी बनेगा। बैठक में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम और प्रमुख सचिव सिंचाई टी वेंकटेश आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें