फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर पर हमला: मामले में चाैकी प्रभारी पर गिरी गाज, हटाया, 67 बदले और दो को लाइन में भेजा

Wed, 23 Jul 2025 06:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बिल्डर पर हमले के बाद रात में ही एसएसपी ने सिविल लाइंस के थाना प्रभारी राजवीर सिंह पंवार को हटाकर उन्हें थाना गांधी पार्क का जिम्मा साैंपा है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी इंचार्ज के तबादले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एडीएम कंपाउंड के पास 21 जुलाई को बिल्डर पर हुए जानलेवा हमले की गाज थाना प्रभारी के बाद अब चाैकी इंचार्ज मेडिकल व दोदपुर पर भी गिर गई है। एसएसपी संजीव सुमन ने सोमवार देर रात लंबे समय से एक ही पुलिस चाैकी पर जमे 67 चाैकी प्रभारियों को इधर-उधर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी ने दोदपुर चाैकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार धामा को हटाकर पुलिस लाइन भेजा है जबकि मेडिकल चाैकी इंचार्ज साबिर अली को हटाकर थाना बन्नादेवी की रेलवे रोड चाैकी का प्रभारी बनाया है।

बिल्डर पर हमले के बाद रात में ही एसएसपी ने सिविल लाइंस के थाना प्रभारी राजवीर सिंह पंवार को हटाकर उन्हें थाना गांधी पार्क का जिम्मा साैंपा है। उनके स्थान पर बन्नादेवी थाने के प्रभारी पंकज मिश्रा को सिविल लाइंस थाने का नया प्रभारी बनाया था। इसी तरह एसएसपी ने रोरावर थाने की शाहजमाल चाैकी के प्रभारी अरुण कुमार को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। इसमें कई चाैकी प्रभारी ऐसे हैं जो लंबे समय से एक ही पुलिस चाैकी पर तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें