फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: एएमयू छात्र नेता फरहान से जेल में मिलने गए पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, बोले-साजिश के तहत फंसाया जा रहा

Sat, 23 Sep 2023 10:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के महेशपुर मोड़ के ढाबा संचालक को एएमयू के सुलेमान हॉल में लाकर पीटने और जूतों से नाक रगवाडऩे के मुकदमे में एएमयू छात्र नेता फरहान जुबैरी को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया था। फरहान जुबैरी पर 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सपा नेता जमीरउल्लाह खान - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू छात्र नेता फरहान जुबैरी की गिरफ्तारी पर सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान आक्रोशित हैं। फरहान से मिलने वह जेल पहुंचे।

विज्ञापन

जमीरउल्लाह खान ने कहा कि छात्र नेताओं को जानबूझकर साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। एएमयू घटना में एएमयू छात्रों की कोई भूमिका नहीं है। साजिशन बाहरी लड़कों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एएमयू से प्रभावित होकर एएमयू को मिनी इंडिया का खिताब दिया था। एएमयू छात्रों का भविष्य और छात्र नेताओं की राजनीति को खत्म करने के मकसद से उन पर मुकदमे लगाना, गिरफ्तार करना, जेल भेजना, सोची समझी साजिश है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के महेशपुर मोड़ के ढाबा संचालक को एएमयू के सुलेमान हॉल में लाकर पीटने और जूतों से नाक रगवाडऩे के मुकदमे में एएमयू छात्र नेता फरहान जुबैरी को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया था। फरहान जुबैरी पर 14 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें