अलनूर चैरिटेबल ट्रस्ट के किला स्कूल एवं चाचा नेहरू स्कूल के बच्चे शानदार खेल का प्रदर्शन कर दिल्ली से मेडल जीतकर लौटे है। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एवं ट्रस्ट की चेयरपर्सन सलमा अंसारी ने मेडल जीतने वाले बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
जल्द ही एक समारोह आयोजित कर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
शनिवार को दिल्ली में 11 वीं ऑल इंडिया इंडिपेनडेंस कप कराटे डू चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें किला स्कूल की छात्रा अनम और सब ने सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि मदरसा-ए-चाचा नेहरू की छात्रा मेहरुन निशा ने कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एवं उनकी पत्नी सलमा अंसारी ने बच्चों को बधाई दी। किला स्कूल के प्रधानाचार्य राशिद अली ने बताया कि जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित कर विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। बधाई देने वालों में स्कूलों में मैनेजर महबूब अली, अली सुलेमान, सहबा, अनूप आदि शामिल है।