गांव राऊपुर के समीप बायोफ्यूल प्रोजेक्ट निर्माण के विरोध में डेढ़ माह से जारी किसानों के धरने में सोमवार को पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने किसानों से उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि वह शीघ्र लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर समस्याओं को बताएंगे।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू के नेतृत्व में 45 दिन से जारी धरने में किसानों ने प्रोजेक्ट को क्षेत्र से हटवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट नहीं हटाया गया तो धरना समाप्त नहीं होगा। इस दौरान राजेश तोमर, धर्मवीर सिंह, हरवीर सिंह, संजय कुमार, विजय कुमार राठी, कृष्णजीत सिंह, जगवीर आदि मौजूद रहे।