गांव नुनेरा बेग प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रों का उत्साहवर्धन
- फोटो : samvad
प्राथमिक विद्यालय नुनेरा में सोमवार को शैक्षिक सत्र का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, नाटक और कविता पाठ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक मुजीबुर रहमान सैफी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बूथ लेवल ऑफिसर के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिनेश कुमार गुप्ता को खंड शिक्षा अधिकारी लाल बाबू द्विवेदी और प्रधानाध्यापक द्वारा ‘कर्तव्य पथ का गौरव’ उपाधि देकर सम्मानित किया। इस दौरान जगराम सिंह, प्रधान बनवीर सिंह, एसआरजी संजीव शर्मा, आशीष सिंघल, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।