फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत की शिकायत पर पूर्व डीएलआरसी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने पर पूर्व डीएलआरसी व खैर स्थित संग्रह कार्यालय के सहायक विमल गांधी फंस गए हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने उन्हें शिकायत एवं प्रकरण की वीडियो वायरल हो जाने पर निलंबित कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा को प्रकरण की विभागीय जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

विजयगढ़ के विरतौली निवासी मोनू ने डीएम से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि 20 जून को उसका ट्रैक्टर खनन विभाग ने अवैध खनन करते हुए पकड़ा था। जब वह उसे छुड़ाने के लिए खनन कार्यालय गए तो यहां तैनात सत्यवीर व डीएलआरसी बाबू विमल गांधी ने उससे 1.45 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि बाबू ने स्टेट बैंक में चालान केवल 25 हजार का ही जमा कराया। पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी बन गया। डीएम ने पूर्व डीएलआरसी विमल गांधी को इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया आरोपित मानते हुए निलंबित किया और जिला मुख्यालय पर संबंद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें