सपा में आने से पहले बिजेंद्र सिंह वर्ष 2009 में कांग्रेस से अलीगढ़ के सांसद थे। उस दौरान वह कांग्रेस के सांसद भी थे और कांग्रेस की सीट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ रहे थे। उस दौरान प्रदेश में बसपा की सरकार थी। प्रदेश में मंत्री व मौजूदा बरौली विधायक ठा.जयवीर सिंह की पत्नी राजकुमार चौहान उस चुनाव को जीती थीं।
इसी चुनाव के एक मुकदमे में हो चुकी है सजा
वर्ष 2009 के ही चुनाव में गभाना के ही आचार संहिता उल्लंघन के एक मुकदमे में बिजेंद्र सिंह को दो माह की सजा हो चुकी है। यह सजा इसी वर्ष मार्च में इसी न्यायालय से सुनाई गई थी। जिसकी अपील बिजेंद्र सिंह की ओर से सत्र न्यायालय में की गई है।
उस समय बसपा शासन काल में सत्ता के दबाव में मुझ पर मुकदमे दर्ज हुए थे। न्यायालय ने हमारी बात को सुना और समझा व सम्मान दिया। हम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं।-चौ.बिजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद