दादों के गांव अजवाइनढेर की एक जमीन पर वन विभाग की टीम ने सोमवार को बुलडोजर चलवा दिया। इस पर भड़के ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन उनकी है। ग्रामीण सतवीर सिंह ने बताया रविवार रात वे शादी समारोह में लगे हुए थे, इसी बीच वन विभाग के कर्मचारियों ने किसानों की जमीन पर बुलडोजर चलवा दिया। ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो वे एकत्र हो गए और बुलडोजर को रुकवा दिया।
किसान सत्यवीर यादव, रामब्रेश यादव, महाराज सिंह, ऋषिपाल, मोहर सिंह, सत्यदेव, चंद्रपाल, भीकम सिंह आदि किसानों की गांव में सैकड़ों बीघा जमीन है। ग्रामीणों की मानें तो इनकी जमीन के कुछ हिस्से पर वन विभाग द्वारा कब्जा किया जा रहा था। इसीलिए वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। वन दरोगा योगेश गौतम ने बताया राजस्व विभाग ने वन विभाग को 22 हेक्टेयर जमीन पौधरोपण के लिए दी है। यह जमीन बंजर और नहर में दर्ज है। जिस पर पौधरोपण किया जाएगा। इसलिए जमीन को समतल किया गया है।