अलीगढ़ नगर निगम बकाया संपत्ति कर राशि वसूलने के लिए अभियान चला रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह अपनी टीम के साथ फैक्टरी सहित पांच दुकानों को सील कर दिया।
अलीगढ़ नगर निगम ने 17 फरवरी को छह लाख रुपये संपत्ति कर बकाया होने के चलते देहली गेट क्षेत्र और खैर क्षेत्र में बनीं फैक्टरी सहित पांच दुकानों को सील कर दिया। संपत्ति मालिकों को चेतावनी दी है कि अगर सील से छेड़खानी की कोशिश की गई तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम अपनी बकाया राशि वसूलने के लिए अभियान चला रहा है। 17 फरवरी को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह अपनी टीम के साथ देहली गेट स्थित चार दुकानों पर पहुंचे। इन पर 3.20 लाख रुपये बकाया था। दुकान मालिकों को पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया था।
इन दुकानों को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम खैर रोड पहुंची। यहां पर एक फैक्टरी पर 1.30 लाख व एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर 1.30 लाख रुपये बकाया थे। इन दोनों ही प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है।