फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत तेंदुए के बाल, खून व खाल की होगी फोरेंसिक जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जवां के गांव बरौली से 200 मीटर दूर कटरा मार्ग पर जानवरों से बचाव के लिए आलू के खेत में लगी बाड़ में फंस कर मरे तेंदुए के तार में फंसे बाल, खून व खाल की फोरेंसिक जांच होगी। आईवीआरएस बरेली के चिकित्सकों ने जांच वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून में कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उस तार के टुकडे़ का सैंपल भी मांगा गया है, जिसमें मृत तेंदुए के बाल व खाल फंसे थे। फोरेंसिक रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का मिलान कर तेंदुए की मौत के असल कारण का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

जवां के गांव बरौली से 200 मीटर दूर पोकरगढ़ी के पास कटरा मार्ग में पशुओं से आलू की फसल को सुरक्षित रखने के लिए खेतों में लगी कंटीले तारों की बाड़ में दौड़ रहे करंट से एक तेंदुए की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी। कंटीले तारों में फंसने के बाद तेंदुए ने निकलने के लिए काफी संघर्ष किया। इस दौरान तार में उसके बाल व खाल के साथ खून भी चिपक गया। हालांकि उसकी मौत का कारण प्रथमदृष्टया तार में दौड़ रहे करंट को माना गया था, लेकिन जांच के दौरान वन अफसरों ने बाल, खाल एवं खून लगा तार का टुकड़ा बतौर सैंपल अपने पास सुरक्षित रख लिया था। आईवीआरआई बरेली में हुए मृत तेंदुए के शव के पोस्टमार्टम के दौरान मौत के असल कारण का स्पष्ट खुलासा न होने पर चिकित्सकों ने मौके पर मिले तेंदुए के बाल, खाल व खून से लिपटे तार का सैंपल तलब कर लिया है। प्रभारी डीएफओ व एसडीओ वन सतीश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक जांच वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून में होगी। शुक्रवार को सभी सैंपल लेकर वन कर्मचारी आईवीआरआई बरेली जाएगा। वहां से सैंपल देहरादून भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद दोनों रिपोर्टों का मिलान कर तेंदुए की मौत के असल कारण का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें