एएमयू में में इराक व ईरान के छह-छह और अफगानिस्तान के 14 छात्र पढ़ रहे हैं। इन छात्रों को बताया गया है कि अगर उन्हें किसी काम से कैंपस से बाहर जाना है, तो इसकी जानकारी इंतजामिया को देनी होगी।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) कैंपस छोड़ने से पहले इराक, ईरान और अफगानिस्तान के छात्रों को इंतजामिया को जानकारी देनी होगी। इसके बारे में छात्रों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
20 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय छात्र परामर्शदाता व यूनिवर्सिटी के डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में इराक व ईरान के छह-छह और अफगानिस्तान के 14 छात्र पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन छात्रों को बताया गया है कि अगर उन्हें किसी काम से कैंपस से बाहर जाना है, तो इसकी जानकारी इंतजामिया को देनी होगी। यूनिवर्सिटी को बिना सूचना दिए कैंपस से बाहर गए, तो अनुशासनहीनता मानी जाएगी।