इसी बीच भाजपा के महानगर मंत्री संजू बजाज, पार्षद सूरज माहौर, योगेश माहौर, विनय वार्ष्णेय, अर्जुन माहौर, सुधीर कुमार, दया, राहुल,अमित बजाज, अविनाश आदि पीड़िता के पक्ष में थाने पहुंच गए। उन्होंने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि पीड़ित युवती की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक मोहम्मद उर्फ तनुज से मामले में कड़ी पूछताछ की जा रही है। भाजपा नेता संजू बजाज ने कहा कि जिहादी मानसिकता वाले समुदाय के लोग निरंतर हिंदू- बहन, बेटियों को बहला- फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य करते हैं। हिंदुओं को जागरूक रहकर इन जिहादियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।