फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर उड़ेगा भगवा रंग का गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। शहर के थोक बाजारों पर होली का रंग चढ़ने लगा है। थोक व्यापारियों का कहना है कि बाजार में भगवा रंग की मांग बढ़ गई है। 70 प्रतिशत मांग भगवा गुलाल की है। आलम यह है कि भगवा गुलाल का स्टॉक खत्म होने की कगार पर है। चुनाव का परिणाम भी दस मार्च को आ जाएगा। इसलिए राजनीतिक दलों में भी होली को लेकर खास उत्साह है।
विज्ञापन

होली के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रंग चढ़ने लगा है। व्यापारियों की मानें तो जिले में रंगों का करीब पांच करोड़ का व्यापार है। पिछले साल से व्यापार बढ़ा है क्योंकि पिछले साल लॉकडाउन के चलते होली फीकी रही थी। इस साल थोक व्यापारियों में बिक्री अच्छी होने का अनुमान है। बाजार में सबसे ज्यादा मांग गुलाल की है, जिसमें भगवा रंग का गुलाल सबसे ज्यादा बिक रहा है। इसके अलावा, रंगों की कई वैराइटी मौजूद हैं।
व्यापारियों का कहना है कि लोग रंग से ज्यादा गुलाल पसंद कर रहे हैं। थोक व्यापारियों ने बताया कि इस बार भगवा गुलाल की मांग ज्यादा है। अन्य रंगों में लाल, हरा, गुलाबी, नीला, पीला रंगों की मांग है। बाजार में 70 प्रतिशत मांग भगवा गुलाल की है। बढ़ती मांग के चलते यह बाजार से शार्ट हो गया है। इसका स्टाक खत्म होने की कगार पर है।
विज्ञापन

गुलाल के रेट
बाजार में नॉन ब्रांडेड गुलाल की शुरुआत आठ रुपये से होकर 80 रुपये प्रति किलो तक है। ब्रांडेड गुलाल 22 रुपये से 160 रुपये किलो तक है।
रंगों की कीमत
सस्ते रंगों में 25 रुपये से डिब्बे की शुरुआत है। जिसमें दस पीस हैं। अच्छे रंग की कीमत 140 रुपये डिब्बा है। इसमें भी दस पीस हैं।
होली पर बाजार में इस बार रौनक है। थोक बाजार पर होली का रंग चढ़ रहा है। भगवा रंग की सबसे ज्यादा मांग है। स्टाक भी खत्म हो गया है। जिले में रंगों का करीब 5 से 6 करोड़ का व्यापार होता है।
विज्ञापन

सोमांक वार्ष्णेय, थोक व्यापारी, कनवरीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें