फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Footwear Industry: कच्चे माल की कीमतों में उछाल, बाजार में कम हुई आपूर्ति, 20 फीसदी महंगे हुए फुटवियर

Tue, 21 Apr 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पहले जहां ग्राहकों को कई ब्रांड्स पर आकर्षक छूट मिलती थी, वहीं अब शोरूम में ऑफर भी सीमित हो गए हैं। इसके साथ ही फुटपाथ पर लगने वाली सस्ती फुटवियर की दुकानों पर भी बिक्री में कमी आई है।
विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर फुटवियर्स खरीदते ग्राहक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर में फुटवियर के दामों में इन दिनों करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण प्लास्टिक और रबर जैसे कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार खाड़ी देशों में युद्ध के चलते कच्चे माल की उपलब्धता प्रभावित हुई है, जिससे कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने अपने उत्पादों का उत्पादन कम कर दिया है। इसका असर अब खुदरा बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। फुटवियर की कीमतें बढ़ने से मध्यमवर्गीय ग्राहकों की खरीदारी पर असर पड़ा है।

पहले जहां ग्राहकों को कई ब्रांड्स पर आकर्षक छूट मिलती थी, वहीं अब शोरूम में ऑफर भी सीमित हो गए हैं। इसके साथ ही फुटपाथ पर लगने वाली सस्ती फुटवियर की दुकानों पर भी बिक्री में कमी आई है। कच्चे माल की महंगाई ने फुटवियर बाजार की रफ्तार को धीमा कर दिया है, जिससे व्यापारी और ग्राहक दोनों प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि हालात सामान्य होने के लिए अब युद्ध विराम का इंतजार किया जा रहा है।

पिछले कुछ समय से रबर और प्लास्टिक के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कंपनियों ने हमें महंगे रेट पर माल देना शुरू कर दिया है, जिससे मजबूरी में ग्राहकों को भी बढ़े हुए दाम पर फुटवियर बेचने पड़ रहे हैं।-सूरजभान उर्फ बंटू, दुकानदार।

विज्ञापन

पहले लोग सस्ते फुटवियर ज्यादा खरीदते थे, लेकिन अब दाम बढ़ने से ग्राहक सोच-समझकर खरीदारी कर रहे हैं। बिक्री में पहले की तुलना में गिरावट तो नहीं आई है, लेकिन अब ग्राहकों की जेब पर भार अधिक पड़ रहा है।-अनिल अग्रवाल, दुकानदार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें