फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जिरौली डोर में मिला बालक का भ्रूण मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जिरौली डोर में बृहस्पतिवार को दोपहर एक व्यक्ति के घेर के पास करीब सात माह का बालक का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव के सुभाष सिंह के परिजनोंं ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उनके घेर के समीप उन्होंने एक बालक का भ्रूण देखा, जो काफी विकसित था और करीब सात माह का प्रतीत हो रहा था, जिससे वह घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस बीच गांव के लोगों की भीड़ भी लग गई। कोतवाली प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण वहां कैसे और किसने फेंका। ग्रामीणों में भी आक्रोश दिखाई दे रहा है। लोग इसे सामाजिक संवेदनहीनता का मामला बता रहे हैं। सीओ गभाना धनंजय सिंह ने बताया इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें