फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ जंक्शन पर दिल्ली छोर की ओर एफओबी बनना शुरू

विज्ञापन
आरओबी का निरीक्षण करते स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जल्द ही दिल्ली की ओर बना फुट ओवरब्रिज ध्वस्त होने जा रहा है। इसकी एवज में प्लेटफार्म 1/2 से 6/7 तक के लिए नया फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है। नया एफओबी टूंडला छोर पर बने एफओबी की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसमें लिफ्ट भी होगी। साथ ही दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था होगी। फिलहाल, नींव खुदाई का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 95 ट्रेनों के ठहराव के साथ ही 250 से अधिक ट्रेनें यहां गुजरती हैं। यहां से रोजाना 25 हजार यात्रियों आगमन व प्रस्थान होता है। लेकिन, टूंडला साइड की ओर एक फुट ओवरब्रिज है। ऐसे में त्यौहारों के दौरान स्टेशन पर भीड़ बढ़ती है। जिसके चलते फुट ओवरब्रिज पर भीड़ होने से आरपीएफ व जीआरपी के हाथ-पांव तक फूल जाते हैं। ऐसे में सांसद सतीश गौतम की ओर से रेलवे को दिल्ली साइड की ओर बने एफओबी को ध्वस्त कर नया फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया। इस प्रस्ताव पर इलाहाबाद मंडल से हरी झंडी कोरोना काल के दौरान मिल गई थी।
अब इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज का रास्ता सिटी साइड से लेकर प्लेटफार्म नंबर दो पर उतरेगा, जिससे सिटी साइड से आने वाले लोगों को घूमकर स्टेशन पर नहीं आना पड़ेगा। वह सीधे सिटी साइड से प्लेटफार्म नंबर सात होते हुए तीन-चार व दो पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें