फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला गर्ल्स स्कूल रोड पर छह दुकानें सील

विज्ञापन
अब्दुल्लाह गर्ल्स स्कूल रोड पर दुकानें सील करते नगर निगम के कर्मचारी - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अब्दुल्ला गर्ल्स स्कूल के समीप नगर निगम के अधिकारियों ने छह दुकानें सील कर दी हैं। कर के करीब 3.35 लाख रुपये जमा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने कर की धनराशि जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार सुबह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय के नेतृत्व में कर अधीक्षक राजेश जैन, राजस्व निरीक्षक आलोक वर्मा, प्रवीण सिंह एवं कर संग्राहक शान मोहम्मद अब्दुल्ला गर्ल्स स्कूल रोड स्थित मकान 3/130 पहुंचे। सऊद अली खान पुत्र मशहूद अली खान पर 335802 रुपये बकाया है। धनराशि जमा नहीं करने पर 6 दुकानों पर नगर निगम की टीम द्वारा ताला लगा दिया गया। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर नगर निगम का बकाया है, वो जल्द से जल्द टैक्स को जमा कर दें। नगर निगम रोजाना बड़े बकायेदारों पर तालाबंदी की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें