फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: एएमयू के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी आज से

विज्ञापन
एएमयू।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लैंड एंड गार्डन्स विभाग द्वारा 12 एवं 13 मार्च को वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन गुलिस्तान-ए-सैयद पार्क में किया जा रहा है। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. तारिक मंसूर सुबह 10 बजे करेंगे।
विज्ञापन

विभाग के मेंबर इंचार्ज प्रो. जकी अनवर सिद्दीकी ने बताया कि रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद मानद अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
13 मार्च को प्रदर्शनी का समापन होगा। 3.30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा, जिसमें मंडलायुक्त गौरव दयाल मुख्य अतिथि एवं यूनिवर्सिटी के वित्त अधिकारी प्रो. एम मोहसिन खान मानद अतिथि होंगे और विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी 12 मार्च को प्रात: 11 बजे से सांय 5 बजे तक और 13 मार्च को प्रात: 9 बजे से सांय 5 बजे तक सभी दर्शकों के लिए खुली रहेगी। 14 मार्च को दोपहर 1: 30 बजे गुलिस्तान-ए-सैयद पार्क पर फूलों के गमलों का विक्रय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें