फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गोशाला में गोवंश की दुर्दशा पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, भाकियू-सुहेलदेव पार्टी आईं समर्थन में

Tue, 17 Dec 2024 06:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रामीण, भाकियू जिलाध्यक्ष तथा सुहेलदेव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गोशाला में गोवंश सुरक्षित नहीं हैं। भूख-प्यास व बीमारी से गोवंश मर रहे हैं।  गोशाला के निकट नाले के किनारे पड़ी मृत गाय को कुत्ते नोंच कर खा रहे हैं।
विज्ञापन
गोशाला के सामने धरने पर बैठै ग्रामीण व अन्य - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव शंकरगढ़ की गोशाला में गोवंश की हो रही दुर्दशा को लेकर 16 दिसंब को ग्रामीणों ने हंगामा किया। इसकी जानकारी होने पर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिला अध्यक्ष संजय चौहान एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित जादौन भी पहुंच गए।

विज्ञापन


सभी ने गोशाला के सामने धरना-प्रदर्शन कर अधिकारियों से गोशाला में बरती जा रही लापरवाही को लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। धरने की सूचना पर ब्लाक के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाया। ग्रामीण, भाकियू जिलाध्यक्ष तथा सुहेलदेव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गोशाला में गोवंश सुरक्षित नहीं हैं। भूख-प्यास व बीमारी से गोवंश मर रहे हैं।  गोशाला के निकट नाले के किनारे पड़ी मृत गाय को कुत्ते नोंच कर खा रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही से ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते  हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एडीओ पंचायत सतीश कुमार ने कहा कि गोशाला में बरती जा रही अनियमितताओं में सुधार किया जाएगा। टीपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें