फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Airport: आठ साल से चला आ रहा इंतजार अब खत्म, फरवरी अंत तक शुरू होंगी उड़ान

Sat, 10 Feb 2024 10:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ एयरपोर्ट से फरवरी अंत तक उड़ान शुरू हो जाएंगी। फ्लाईबिग एयरलाइंस की ओर से यह सेवाएं 19 सीटर विमान से दी जाएंगी। शहर के कारोबारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से अलीगढ़ समेत पांच जिलों में सस्ती व किफायती विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी। पहले चरण में लखनऊ से अलीगढ़ तक विमान संचालन की तैयारी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहरवासियों का अलीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरने का सपना इस महीने साकार होने जा रहा है। आठ साल से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत नव वर्ष के पहले ही दिन जिले को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई थी। जिसमें 19 सीटर विमान संचालन के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के स्तर से लाइसेंस जारी होने के बाद उड़ान भरने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया गया था। 

विज्ञापन


फ्लाईबिग एयरलाइंस की ओर से यह सेवाएं 19 सीटर विमान से दी जाएंगी। शहर के कारोबारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से अलीगढ़ समेत पांच जिलों में सस्ती व किफायती विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी। पहले चरण में लखनऊ से अलीगढ़ तक विमान संचालन की तैयारी है।

सरकार की ओर से डीजीसीए में लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया। इस पर डीजीसीए की टीम ने अलीगढ़ एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य बिंदुओं की जांच की। इसमें कुछ आपत्तियां सामने आईं। डीजीसीए की टीम ने दोबारा से दौरा किया। जिसके बाद शासन स्तर से इस रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस जारी कर दिया गया। टीम ने तीसरी बार छह फरवरी को दौरा किया और यहां से उडान के लिए हरी झंडी दिखा दी। लखनऊ से अलीगढ़ का सफर अधिकतम डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा। इसमें एयरपोर्ट पर चेक इन करने से लेकर बाहर निकलने तक का समय शामिल है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में उड़ेंगे 90 सीटर विमान
अलीगढ़ एयरपोर्ट से दूसरे चरण में 90 सीटर विमान उड़ेंगे और दूसरे शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू होगी। यहां एयरबस-320 एवं बोइंग-737 जैसे सबसे बड़े विमान भी उतर सकेंगे। एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जा रहा है। पांच किमी लंबा रनवे भी तैयार किया गया है। रनवे के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 675 एकड़ भूमि की मांग की है। इसमें से करीब 300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है, जबकि 376 एकड़ भूमि का और अधिग्रहण किया जा रहा है।

नहीं लगाएंगे दौड़
अभी तक हवाई यात्रा के लिए व्यापारियों को दिल्ली, आगरा, लखनऊ तक की दौड़ लगानी पड़ती थी । यहां से जेवर एयरपोर्ट पर भी आसानी से आ जा सकेगा ।

डीजीसीए से लाइसेंस जारी होने के बाद पहले चरण में अलीगढ़ से लखनऊ तक 19 सीटर विमान संचालन के लिए उड़ान भरने का रास्ता साफ हो गया है। अलीगढ़ एयरपोर्ट से 19 सीटर विमान उड़ान भर सकेंगे। शासन स्तर उड़ान के संचालन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फरवरी के अंत तक ये सेवाएं धरातल पर उतरने की संभावना है, जल्द ही समय सारिणी व किराया जारी किया जाएगा ।-एसएस अग्रवाल, अलीगढ़ एयरपोर्ट के विमानिक संचार प्रभारी अधिकारी
अलीगढ़ एयरपोर्ट से 19 सीटर विमान की उड़ान के लिए शासन स्तर से निर्णय ले लिया गया है। हालांकि अभी तरीख तय नहीं हुई है। संभावना है कि फरवरी माह के अंत तक यहां से उड़ानें शुरू हो जाएंगी । यह अलीगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।- रामशंकर, नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें