फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अलीगढ़ से अब आजमगढ़-चित्रकूट और श्रावस्ती के लिए उड़ान, लखनऊ के लिए अब लगातार छह दिन फ्लाइट

Sun, 28 Jul 2024 01:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़-लखनऊ उड़ान सेवा के अच्छे परिणाम मिलने पर इसे सप्ताह में छह दिन किया गया है। साथ ही, सप्ताह में पांच दिन आजमगढ़ व सप्ताह में तीन-तीन दिन चित्रकूट व श्रावस्ती की सेवा भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर खड़ा जहाज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनीपुर एयरपोर्ट से अब अलीगढ़ के यात्री लखनऊ के साथ-साथ आजमगढ़, श्रावस्ती व चित्रकूट भी जा सकेंगे। 27 जुलाई से यह सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। साथ ही, अलीगढ़ से लखनऊ की सप्ताह में तीन दिन वाली उड़ान भी अब छह दिन कर दी गई है। आजमगढ़ की उड़ान सेवा पांच दिन और चित्रकूट और श्रावस्ती की सेवा तीन-तीन दिन रहेगी।

विज्ञापन


10 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने अलीगढ़ समेत यूपी के पांच शहरों से हवाई यात्रा का शुभारंभ किया था। 11 मार्च से अलीगढ़ से पहली उड़ान सेवा शुरू हुई थी। अलीगढ़ से अब तक सिर्फ लखनऊ के लिए ही उड़ान सेवा संचालित हो रही थी। वह भी सप्ताह में तीन दिन थी। मगर अब यात्रियों की बढ़ती संख्या व मांग को देखते हुए इसे सप्ताह में छह दिन कर दिया गया है। आजमगढ़ के लिए भी उड़ान सेवा सप्ताह में पांच दिन शुरू की गई है। आजमगढ़ जाने वाले विमान का लखनऊ में कुछ देर का हॉल्ट (ठहराव) होगा। फिर वही विमान आजमगढ़ जाएगा।

अलीगढ़-लखनऊ उड़ान सेवा के अच्छे परिणाम मिलने पर इसे सप्ताह में छह दिन किया गया है। साथ ही, सप्ताह में पांच दिन आजमगढ़ व सप्ताह में तीन-तीन दिन चित्रकूट व श्रावस्ती की सेवा भी शुरू की गई है। 27 जुलाई से सभी नई सेवाओं की शुरुआत कर दी गई है।- विशाल गर्ग, फलाईबिग एविएशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगी श्रावस्ती-चित्रकूट की बुकिंग

अलीगढ़ से ही श्रावस्ती व चित्रकूट की उड़ान सेवा के लिए तीन-तीन दिन का टिकट मिलेगा। यात्री अलीगढ़ से विमान से लखनऊ पहुंचेंगे। वहां से श्रावस्ती व चित्रकूट के विमान में बैठेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए अलीगढ़ में ही उनके सामान आदि की जांच प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इससे उनको लखनऊ में विमान बदलने पर जांच नहीं करानी पड़ेगी।

समय में यह हुआ बदलाव
  • लखनऊ से सुबह 7:45 बजे प्रस्थान, सुबह 9:10 बजे अलीगढ़ आगमन
  • अलीगढ़ से सुबह 9:30 बजे प्रस्थान, सुबह 10:45 बजे लखनऊ आगमन।
  • आजमगढ़ की उड़ान सुबह 9:30 बजे अलीगढ़ से चलकर दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें