नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देवेंद्र सिंह के साथ मौजूद अन्य लोग।
- फोटो : samvad
गांव लधौआ स्थित चीनी मिल परिसर में संपन्न हुई श्रीराम कथा के बाद मंगलवार को कथा पंडाल में सामूहिक विवाह कराने के लिए शहनाई गूंजी तो लोग भगवान श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। अखंड आर्यावर्त फाउंडेशन के तत्वावधान में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज द्वारा श्रीराम कथा सुनाई गई।
मंगलवार को भंडारा हुआ और इसी दिन फाउंडेशन के अध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह एवं उनकी पत्नी नीतू सिंह, पंकज मिश्रा की ओर से गरीब परिवार की पांच कन्याओं के विवाह का आयोजन किया गया। हवन स्थल पर पांच जोड़े सात फेरे लेकर दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे। आयोजक की ओर से घरेलू सामान भेंट कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया गया। श्रीराम कथा में योगदान देने वाले लोगों का ठा.देवेंद्र सिंह ने सम्मान किया। इस अवसर पर टेनी ठाकुर, मानवेंद्र सिंह, मोनू सिंह, अवधेश शर्मा, विनोद कुमार सिंह, शंकरपाल कुशवाह, प्रताप सिंह, मनोज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।