फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: एएमयू की कोचिंग अकादमी से पांच छात्र ने उत्तीर्ण की यूपीएससी, असद जुबेरी की आई 86वीं रैंक

Tue, 23 May 2023 07:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू की कोचिंग अकादमी आरसीए के चयनित छात्रों में असद जुबेरी की 86वीं, आमिर खान 154वीं, मोहम्मद शादाब 642वीं, निहाला कासिम शरीफ 706वीं और रिंकू सिंह राही ने 921वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
एएमयू के आरसीए के चयनित छात्र और छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की आवासीय कोचिंग अकादमी आरसीए के पांच छात्रों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में कामयाबी हासिल की है। शहर के असद जुबेरी ने 86वीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन


चयनित छात्रों में असद जुबेरी की 86वीं, आमिर खान 154वीं, मोहम्मद शादाब 642वीं, निहाला कासिम शरीफ 706वीं और रिंकू सिंह राही ने 921वीं रैंक हासिल की है। असद जुबेरी और आमिर खान ने एएमयू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की और मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एएमयू से 2019 में बीटेक भी किया। मो. शादाब ने एएमयू में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक की पढ़ाई की।

एएमयू से पांच छात्रों के यूपीएससी उत्तीर्ण करने पर एएमयू कुलपति प्रो. मो. गुलरेज, कुलसचिव मोहम्मद इमरान ने कामयाब छात्रों को शुभकामनाएं दीं। आरसीए के निदेशक प्रो सगीर अहमद अंसारी ने बताया कि असद जुबेरी, आमिर खान, मोहम्मद शादाब और निहला कासिम शरीफ अलग-अलग सत्रों में आरसीए में शामिल हुए और सिविल सेवा की तैयारी की, जबकि रिंकू सिंह राही एक पूर्व-आरसीए छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें