कस्बा कौड़ियागंज में मंगलवार दोपहर को सड़क किनारे बन रहे नाला निर्माण की जगह को लेकर दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
कस्बा निवासी अशोक कुमार पुत्र किशनपाल, दिनेश पुत्र धनीराम ने बताया है कि उनके मकान के सामने आठ फुट का नाला बन रहा है। वहीं पड़ोसी अपने मकान के सामने नाले की जमीन को बचा रहे हैं। आरोप है कि इसी बात का विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया है।
वहीं दूसरे पक्ष से राजेश कुमार पुत्र तोताराम का कहना है कि चेयरमैन के मानक के अनुसार नाले की खुदाई हो रही है। बेवजह मारपीट की गई, जिसमें वह उनके दो बेटे करन व अजय घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मारपीट में घायल लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।्र