फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अकराबाद में बाइक सवार बदमाश ग्रामीण से नकदी छीनकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के मुख्य बाजार में मंगलवार की शाम पैदल जा रहे ग्रामीण से बाइक सवार दो बदमाश 20 हजार रुपये छीनकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित से मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन




गांव धौरी निवासी नीरज पाल पुत्र मिश्रीलाल ने बताया कि सोमवार को उनके घर पर बेटे की सगाई का कार्यक्रम हुआ था। इसके लिए वह बाजार से सामान उधार ले गया थे। मंगलवार को वह दुकानदारों का भुगतान करने बाजार आए थे, जहां वह एक दुकान का बकाया देकर दूसरी दुकान पर जा रहे थे।



इसी बीच शाम समय करीब चार बजे पीछे से एक बाइक पर दो अज्ञात लोग छीन-झपट कर जेब में रखे 20 हजार रुपये की गड्डी निकाल कर भाग गए। नीरज के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया पर वह हाथ नहीं लगे। घटना के संबंध में थाना प्रभारी डीके सिसौदिया का कहना कि पीड़ित से टप्पेबाज झांसा देकर रुपये ले गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें