फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आए व्यक्ति सहित 5 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू सर सैयद नगर इकरा कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति सहित 5 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इकरा कॉलोनी निवासी व्यक्ति दुबई से लौटा है। वहीं 9 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर चले गए हैं। जनपद में वर्तमान समय में 38 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से न्यू सर सैयद नगर इकरा कॉलोनी निवासी व्यक्ति दुबई से लौटा है। वह फिर से दुबई जाने की तैयारी में था। जाने के पहले अपनी जांच प्राइवेट लैब में कराई थी। संक्रमित लोगों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेट किया जाएगा। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना लिया जाएगा। जनपद में पिछले दो दिन में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आए थे। 5 नए मरीजों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जनपद में अब तक 11270 लोग संक्रमित एवं 11175 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें