प्रोजेक्ट का नाम -अनुमानित लागत
मल्टीलेवल कार पार्किंग (बारहद्वारी) - 50 करोड़
सूत मिल चौराहा से नादा पुल रोड - 20 करोड़
सूत मिल चौराहा से भांकरी रोड - 99 करोड़
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स - 50 करोड़ -
ड्रेनेज सिस्टम (महेंद्र नगर, कला नगर, जीवनगढ़) - 62 करोड़
हर सप्ताह होगी निर्माण की समीक्षा
नगर निगम के मुख्य अभियंता और स्मार्ट सिटी के सीओओ वीके सिंह कहते हैं कि स्मार्ट सिटी के तहत जो निर्माण धीमी गति से चल रहे हैं उनकी निगरानी की व्यवस्था की गई है। टीम इनकी निर्माण की प्रगति की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करेगी। कार्यदायी संस्था पर इस बात के लिए दबाव रहेगा कि वह समय से काम पूरा करे।