फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की गोशाला में 5 गायों की मौत, 5 गंभीर रूप से बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौला बाईपास स्थित नगर निगम के ‘निराश्रित बेसहारा गोवंश आश्रम स्थल’ में 5 गायों की मौत एवं 5 के गंभीर रूप से बीमार होने से खलबली मच गई है। स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद नगर निगम, पशु चिकित्सक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी पहुंच गए। बीमार गायों का उपचार किया जा रहा है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए गायों का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की गोशाला में 123 गाय हैं। सोमवार शाम को गोशाला के अंदर कई गायों की मौत की सूचना सोशल मीडिया में वायरल हो गई। वायरल फोटो एवं वीडियो में मृत गाय दिखाई दे रही थी। एक ऑडियो भी वायरल हुआ, जिसमें दिवाली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के बीच गायों की मरने पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया है। सूचना मिलने के बाद नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह, थाना बन्नादेवी के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।
गोशाला में पांच गाय मृत पाई गईं जबकि 5 गंभीर रूप से बीमार हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चारा-पानी एवं देखरेख के अभाव में गायों की मौत हुई है। श्री ग्यासीराम रामलीला महोत्सव के डायरेक्टर योगेश राजपूत का कहना है कि देखभाल के अभाव में गायों की मृत्यु हो गई है। गोशाला का दृश्य दिल को झकझोरने वाला है। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मौत हुई है। गोशाला के गेट पर ताला लगाकर कर्मचारी गायब थे। जबकि अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त किसी तरह की लापरवाही से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक गंभीर रूप से बीमार गायों का उपचार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें