फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक स्थल की तर्ज पर विकसित होंगे पांच अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत महोत्सव के तहत जिला पंचायत पिकनिक स्थल की तर्ज पर पांच अमृत सरोवर विकसित करेगी। इसके लिए पांच ग्राम पंचायतों के चयन के लिए सर्वे कराया जा रहा है। अमृत महोत्सव के तहत शासन के निर्देश पर जिले में 105 अमृत सरोवर बनाए जाने हैं। जिला पंचायत को भी पांच अमृत सरोवर विकसित करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

अमृत सरोवर का न्यूनतम रकवा एक एकड़ रखा गया है। जिला पंचायत एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के तालाबों को चिह्नित कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि अमृत सरोवर को पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सीढ़ियों के निर्माण के साथ ही उचित स्थानों पर बेंच की स्थापना की जाएगी ताकि सुबह-शाम सैर करने के लिए ग्रामीण इसका प्रयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत निधि से काम कराया जाएगा। सरोवर के किनारे पर नीम, पीपल, कटहल, जामुन, बरगद, सहजन, पाकड़, महुआ आदि प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें