फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की कार के पीछे बाइक लेकर दौड़े सांसद

Sat, 11 Jun 2022 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेशक नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में भाजपा के कार्यकर्ताओं को अनुशासित बताया। मगर यह कार्यक्रम अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता दिखा। एक तरफ जहां पार्षद मंत्री से नहीं मिल सके और वहीं मंत्री को सही जानकारी न होने के कारण वे कार्यक्रम से जब चल दिए तो सांसद ने बाइक से पीछाकर उन्हें रोका।
विज्ञापन

हुआ यूं कि पार्षद यह कहते हुए नगर विकास मंत्री से मिलना चाहते थे कि उनका न तो मेयर है और न अधिकारी उनकी सुनते हैं। इस पर सांसद ने उन्हें यह कहते हुए रोक दिया कि यह कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित नहीं है। इस बात पर पार्षद खफा होकर चले गए। इसके बाद जब मंचीय कार्यक्रम समाप्त हुआ तो सभी जनप्रतिनिधि उनका कार्यालय में अंदर बैठक के लिए इंतजार कर रहे थे। मगर मंत्री कार में बैठकर चल दिए। इस पर जब सांसद को पता लगा तो वे बाइक से उनके पीछे दौड़े और रोककर वापस लाए।
औरा पर्ल में पहुंचे मंत्रीगण
इस कार्यक्रम के बाद मंत्री एके शर्मा व प्रतिभा शुक्ला औरा पर्ल भाजपा नेता राजेश भारद्वाज के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अनीता जैन के आवास पर भोजन किया। इस दौरान तमाम नेतागण मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजयुमो नेता ने सौंपे भ्रष्ट अधिकारियों के नाम
भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी ने नगर विकास व ऊर्जा मंत्री से जिला कार्यालय में मुलाकात करते हुए नगर निगम एवं बिजली विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के नामों की गोपनीय सूची दी। इस दौरान कई ऐसे विषय भी बताए। कहा कि बिजली विभाग व नगर निगम के कुछ अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यों से आम लोग बेहद परेशान हैं। इसमें अवैध तरीके से मीटर में रीडिंग बढाकर रीडिंग कम कराने के नाम पर वसूली करना सबसे महत्वपूर्ण विषय था। इस पर नगर विकास मंत्री ने उस गोपनीय सूची को अपनी जेब में रखते हुए जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें