फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पहले की पिटाई, अब उसी युवक से बेटी की शादी कराने पहुंचे परिवार वाले, फिर हुआ कुछ ऐसा

Sun, 07 Dec 2025 06:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बेटी के साथ अनजान युवक को देखकर परिजन ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। अब परिजन उसी युवक से शादी कराने को लेकर परिवार वालों से मिले।
विज्ञापन
बेटी के साथ देखा युवक को - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका के साथ उसके घर शादी की बात करने पहुंचे जिस युवक की परिवार वालों ने पिटाई की थी, अब उसी के साथ बेटी की शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं। दोनों परिवारों के बीच लिखित समझौता हुआ जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ दिया है। दोनों परिवार एक ही बिरादरी के हैं। 

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर निवासी युवक का गंगीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ करीब साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को दोनों मिलने के लिए छर्रा पहुंचे थे। इसके बाद युवक शादी की बात करने के लिए युवती के साथ उसके घर पहुंच गया। घर की बेटी के साथ अनजान युवक को देखकर परिजन ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस की सूचना पर युवक का परिवार भी थाने पहुंच गया। 

एसआई ओमदत्त मिश्रा ने बताया कि युवक और युवती के परिवार वाले दोनों की शादी कराने पर राजी हो गए हैं। अप्रैल माह में दोनों की शादी की बात तय होने पर पकड़े गए युवक को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें