फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: 650 एकड़ में बनेगा अलीगढ़ मंडल का पहला पशु चिकित्सा महाविद्यालय, वेटरनरी यूनिवर्सिटी की भी प्लानिंग

Fri, 20 Dec 2024 08:51 AM IST
चमन शर्मा आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के पशु चिकित्सा महाविद्यालय को भविष्य में वेटरनरी यूनिवर्सिटी बनाने की योजना भी है। यूनिवर्सिटी बनाने के लिए जरूरी बड़ी जमीन (650 एकड़ तक) यहां आसानी से उपलब्ध है।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एनएन शुक्ला - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मंडल का पहला पशु चिकित्सा महाविद्यालय (वेटरनरी कॉलेज) महुआखेड़ा के पास बनेगा। इस कालेज के लिए महुआखेड़ा, गुरसिकरनपुर और दारापुर गांव में पशुपालन विभाग की लगभग 650 एकड़ जमीन तय की गई है। यह जमीन तीनों गांवों के बीच है, जिसका स्वामित्व उत्तर प्रदेश पशुधन उद्योग निगम लिमिटेड सीडीएफ अलीगढ़ के पास है।

विज्ञापन


यह जगह महुआखेड़ा थाना रोड से पनैठी से जुड़ती है। जहां से सीधे जीटी रोड हाईवे शुरू हो जाता है। यह हाईवे कानपुर, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, पलवल, नोएडा हाईवे से जुड़ता है। इसलिए इस प्रस्तावित वेटरनरी कॉलेज को भविष्य में वेटरनरी यूनिवर्सिटी में बदलने की भी योजना है, क्योंकि यहां जगह की कमी नहीं है। इसके अलावा इसकी भौगोलिक स्थिति भी बहुत अच्छी है।

वेटरनरी कॉलेज में पशु चिकित्सा अस्पताल, एकेडमिक ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, छात्रावास, पार्किंग, पार्क आदि का निर्माण कराया जाएगा। शुरुआती दौर में यहां 50 से 60 सीट होंगी, जिनको बाद में बढ़ा कर 100 से 150 तक किया जा सकेगा। इसको उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (दुवासु) मथुरा से संबद्ध किया जाएगा। इसके निर्माण में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। पहली किस्त के रूप में 100 करोड़ रुपये जारी होगी। गोरखपुर और भदोही में वर्तमान में पशु चिकित्सा महाविद्यालय (वेटरनरी कॉलेज) निर्माणाधीन हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इस कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भेजा गया है। उनकी मंजूरी मिलते ही इसका काम आगे बढ़ जाएगा। 20-21 दिसंबर को छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह सीएम योगी के समक्ष यह प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। केंद्रीय पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल और उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री धर्मपाल सिंह के पास यह प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। इन दोनों मंत्रियों की सहमति भी मिल चुकी है।
अलीगढ़ मंडल का पहला पशु चिकित्सा महाविद्यालय जल्द ही बनेगा। महुआखेड़ा, गुरसिकरनपुर और दारापुर गांव में 650 एकड़ जमीन इस योजना के लिए प्रस्तावित की गई है। इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही मंजूरी मिलेगी।-डॉ. एनएन शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अलीगढ़।
विज्ञापन

पांच वृहद गोशाला और अस्पताल भी बनेगा

महुआखेड़ा में उत्तर प्रदेश पशुधन उद्योग निगम लिमिटेड सीडीएफ अलीगढ़ की खाली जमीन पर पांच वृहद गो संरक्षण केंद्र भी बनाने का प्रस्ताव है। एक वृहद गो संरक्षण केंद्र पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही एक बड़ा पशु चिकित्सालय भी बनाया जाएगा। इसमें लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां सभी बीमार पशुओं का उपचार किया जा सकेगा।

भविष्य में यहां बनेगी वेटरनरी यूनिवर्सिटी
अलीगढ़ के पशु चिकित्सा महाविद्यालय को भविष्य में वेटरनरी यूनिवर्सिटी बनाने की योजना भी है। यूनिवर्सिटी बनाने के लिए जरूरी बड़ी जमीन (650 एकड़ तक) यहां आसानी से उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें