फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 27 जून से, पूरे यूपी से 500 खिलाड़ी लेंगे भाग

Sun, 22 Jun 2025 03:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रतियोगिता का आयोजन उप्र. टेबल टेनिस संघ के निर्देशन में होगा। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसकी पुरस्कार राशि 75-हजार होगी।
विज्ञापन
फर्स्ट यूपी स्टेट रेंकिंग टेबल टैनिस प्रतियोगिता को लेकर प्रेसवार्ता करते पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता काे लेकर श्री वार्ष्णेय कॉलेज में 21 जून को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष अरविंद भार्गव और सचिव सर्वेश वार्ष्णेय ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता 27 जून से वार्ष्णेय कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें प्रदेश के सभी जिले के लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन उप्र. टेबल टेनिस संघ के निर्देशन में होगा। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसकी पुरस्कार राशि 75-हजार होगी।प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए संघ ने नोएडा से एनके लेहरी को निर्देशक, लखनऊ से अमित सिंह को प्रतियोगिता मैनेजर, कानपुर के संजय टंडन को रेफरी बनाया है।

इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यांश श्रीवास्तव, सार्थ मिश्रा, अभिषेक यादव भाग लेंगे। मौके पर वार्ष्णेय कॉलेज के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, संघ के अध्यक्ष अरविंद भार्गव, प्राचार्य पंकज वार्ष्णेय, उपसचिव अतुल राजा, राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें