फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पहले बड़ी बहन से शादी, अब छोटी को ले उड़ा, धर्म परिवर्तन की कोशिश का आरोप

Mon, 05 Jun 2023 12:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कोतवाली इलाके की विवाहित महिला एक कारखाने में काम करती थी। इसी दौरान उसके साथ काम करने वाले युवक से संबंध हो गए। दोनों ने प्रेम विवाह कर साथ रहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्यार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के कोतवाली क्षेत्र के एक मजदूर परिवार की विवाहिता के एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। वह उसके साथ पत्नी की तरह रहने लगी। इसी बीच युवक ने महिला की नाबालिग छोटी बहन पर डोरे डाल दिए और उसे ले उड़ा। मामले में नया मोड़ तब आया, जब वह लड़की वापस आई तो परिवार ने युवक पर लड़की के धर्म परिवर्तन की कोशिश का आरोप लगा दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रकरण में किशोरी के परिवार के समर्थन में कुछ भाजपाई भी पहुंचे जिन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा मिला है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि कोतवाली इलाके की विवाहित महिला एक कारखाने में काम करती थी। इसी दौरान उसके साथ काम करने वाले युवक से संबंध हो गए। दोनों ने प्रेम विवाह कर साथ रहना शुरू कर दिया। प्रेमी दंपती पर एक बच्चा भी हो गया। पिछले दिनों उसके प्रेमी ने उसकी नाबालिग बहन पर डोरे डाले और उसकी बहन को लेकर गायब हो गया। पुलिस ने प्रयास कर पिछले दिनों किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद उसके परिवार की ओर से धर्म परिवर्तन की कोशिश का आरोप मढ़ दिया। 

इस खबर पर परिवार के समर्थन में भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय आदि आ गए। मामले में सीओ स्तर से उन्हें समझाकर शांत किया गया। इधर, देर रात आरोपी जावेद को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं कहा गया है कि किशोरी के स्तर से धर्म परिवर्तन की कोशिश जैसा कोई आरोप नहीं लगाया गया है। सीओ प्रथम के अनुसार आरोपी पीडि़त का जीजा है। पहले उसकी बड़ी बहन से शादी की है। बयानों में किशोरी ने सही तथ्य रखे हैं। उसी अनुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें