फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बंगलादेश-पाकिस्तान को जोड़ें राहुल, तब देश जुड़ेगा : नरसिंहानंद

सार

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिखावा करार देते हुए कहा कि वे पहले बंगलादेश व पाकिस्तान को जोड़ें, तब भारत जुड़ेगा। वहां से केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखूंगा, जिसमें देश में अब तक हिंदुओं की हत्या का ब्योरा मांगा जाएगा। ताकि सच सामने आ सके।अक्सर विवादों में रहा है शहर का बी दास कंपाउंडअखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय बी दास कंपाउंड में रहती हैं।
विज्ञापन
स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद शामिल होने आए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिखावा करार देते हुए कहा कि वे पहले बंगलादेश व पाकिस्तान को जोड़ें, तब भारत जुड़ेगा। अगर वे देश को जोड़ना चाहते हैं तो वायनाड से चुनाव लड़ने क्यों गए।
विज्ञापन

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नेता अपनी सेवा के लिए बनते हैं, देश या जनसेवा के लिए नहीं। गायों की दुर्दशा पर उन्होंने कहा कि अगर गायों की हालत सुधारनी है तो उनका वोट बनवा दें। फिर जो भी वोट मांगने जाएगा, वही उनकी देखभाल करेगा। मेरा रोना, पीटना या चिल्लाना हिंदुओं के किसी काम का नहीं है। मैं तो हिंदुओं के दिए हुए दान पर जीता हूं। पिंडदान कर रखा है भगवा पहनता हूं। अभी तो उस दिन का इंतजार करो, तब अतिवादी देश पर कब्जा कर लेंगे। उन्होंने महात्मा गांधी को तथाकथित राष्ट्रवादी कहते हुए कहा कि वे उनकी समाधि पर रोने जा रहे हैं। वहां से केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखूंगा, जिसमें देश में अब तक हिंदुओं की हत्या का ब्योरा मांगा जाएगा। ताकि सच सामने आ सके।
अक्सर विवादों में रहा है शहर का बी दास कंपाउंड
अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय बी दास कंपाउंड में रहती हैं। वहां स्वामी नरसिंहानंद का अक्सर आना जाना रहा है। बी दास कंपाउंड से पहले भी विवादित बयान जारी हुए हैं और पूर्व में पूजन शकुन पर मुकदमे भी दर्ज हुए हैं और उन्हें जेल भेजा गया है। इधर, रविवार शाम को इस बयान पर जिला पुलिस प्रशासन के स्तर से देर रात तक मंथन जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें