फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी को घर में घुसकर गोली मारी

Wed, 23 Dec 2015 01:28 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में आबादी के बीच मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने रिटायर्ड फौजी को घर में घुसकर गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया है। वारदात को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन इसकी मुख्य वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी मुख्तियार सिंह पुत्र किशनपाल यादव का कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड के सामने मकान है। एक साल पहले वह सेवानिवृत्त हुए हैं। मंगलवार की दोपहर को वह अपने घर में परिजनो के साथ खाना खा रहे थे। तभी दो बाइकों पर पांच हमलावर आए। इनमें से दो बाहर ही खड़े हो गए जबकि तीन अंदर घुस गए। हमलावरों ने उनके गोली मार दी और भाग गए। वारदात की जानकारी पर कस्बे में अफरातफरी मच गई।

एसओ संजय पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल फौजी को उपचार के लिए अलीगढ़ भिजवाया। बकौल एसओ फौजी के परिवार के सभी लोग अलीगढ़ गए हुए हैं। कोई तहरीर देने नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की वजह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें