फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएफ को जीत का क्रिसमस गिफ्ट

Wed, 23 Dec 2015 01:24 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑवर लेडी ऑफ फातिमा सेकेंडरी स्कूल को छात्रों ने क्रिसमस गिफ्ट दिया है। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल को पराजित कर ओएलएफ ने इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। वहीं आयशा तरीन को पराजित कर वुडवाइन स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। ओएलएफ के उत्कृष्ट को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित डीपीएस में चल रहे इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीपीएस एवं ओएलएफ के बीच खेला गया। फर्स्ट हाफ तक कोई गोल नहीं हुआ। डीपीएस एवं ओएलएफ के खिलाड़ी एक-दूसरे के नेट में गोल डालने की कोशिश करते रहे। अंतिम समय में ओएलएफ के खिलाड़ियों ने डीपीएस के नेट में गोल डालकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

वहीं वुडवाइन ने आयशा तरीन को पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। ओएलएफ के उत्कृष्ट को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जबकि डीपीएस के प्रशांत चौधरी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट एवं वुडवाइन के हसन को हाईएस्ट स्कोरर का खिताब प्रदान किया गया। एएमयू के शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के प्रोफेसर जावेद अली खान ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन


डीपीएस की प्रिंसिपल पल्लवी उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल चंद्रशेखर शर्मा, संजीव केथवास, दलविंदर जीत सिंह आदि मौजूद थे। इधर चैंपियन बनने की सूचना मिलने के बाद ओएलएफ में हर्ष का माहौल है। ट्रॉफी जीतकर लौटे खिलाड़ियों को ओएलएफ की प्रिंसिपल सिस्टर दिप्ती ने स्वागत कर शुभकामनाएं दी।

ओएलएफ की टीम में उत्कृष्ट गुप्ता, फराज अहमद खान, खान मोहम्मद साजिद, विशाल सिंह तोमर, काशिफ अहमद, अनिमेष सिंह, मिराज अली, विजितावश्व वार्ष्णेय, जिया मुस्तफा, भारत अधिकारी, आयुष द्विवेदी, सामी महमूद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें