अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव सुखरावली के पास मंगलवार शाम एक किसान नेता की कार पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद हमलावर भाग गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
सुनील सिंह निवासी गांव सुखरावली भाकियू सुनील गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मंगलवार शाम मतगणना स्थल से अपनी कार से घर जा रहे थे। गांव के पास बाइक सवार युवकों ने उनकी कार पर फायर झोंक दिया। एक गोली कार के शीशे में लगी। घटना के बाद हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस को एक खाली कारतूस मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना संदिग्ध है। जमीन के विवाद में गांव के ही युवक पर आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो