शाका की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी। हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिस्ट्रीशीटर मौका देखकर वहां से फरार हो गया।
हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम के ऊपर फायरिंग की गई। फायरिंग में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुटी हुई है।
अलीगढ़ के टप्पल थाना अंतर्गत गांव जलालपुर में हिस्ट्रीशीटर ओम प्रकाश उर्फ शाका की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने आज सुबह 11 बजे दबिश दी। विरोध में हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही देव दीक्षित को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसएसपी नीरज जादौन घायल सिपाही से मिलने अस्पताल पहुंचे। हिस्ट्रीशीटर मौका देखकर वहां से फरार हो गया। हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
थाना टप्पल अंतर्गत 9 नवंबर प्रातः करीब 11 बजे की घटना है। गांव जलालपुर में एक मुकदमा दर्ज हुआ था, उस मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर शाका की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी। हिस्ट्रीशीटर नी गिरफ्तारी का विरोध किया और पुलिस टीम पर फायर किया, जिसमें एक आरक्षी घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने घायल को खतरे से बाहर बताया है। हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं। - नीरज जादौन, एसएसपी, अलीगढ़