फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, तीन घायल, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 05:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीसीटीवी के आधार पर वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। एसएचओ क्वार्सी नरेंद्र शर्मा के अनुसार मामले में कार चालक केशव वाटिका के विक्रम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कार की टक्कर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में तेज रफ्तार कार ने दुकान पर खड़े तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। 4 नवंबर रात में हुई दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चालक नशे में बताया जा रहा है। वायरल वीडियो संगम विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दिलीप कुमार के पिता रामेश्वर परचून की दुकान करते हैं। देर शाम वह दुकान बंद कर रहे थे। उनका छोटा बेटा विपिन भी साथ में था। तभी एक ग्राहक भी आ गया। इसी बीच तेज रफ्तार कार दुकान में आकर घुसी। उसने तीनों को बुरी तरह टक्कर मार दी। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दो लोग नीचे गिर गए। भीड़ ने जब चालक को पकड़ा तो वह भागने लगा। वह नशे में था। लोगों ने दो घायलों रामेश्वर व विपिन को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी के आधार पर वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। एसएचओ क्वार्सी नरेंद्र शर्मा के अनुसार मामले में कार चालक केशव वाटिका के विक्रम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल अब अपने घर पहुंच गए हैं। कार को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें