फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले डॉक्टर व बेटे पर फायरिंग.. फिर घर में घुसकर पथराव

विज्ञापन
घटना के संबंध में पूछताछ करते सीओ तृतीय अनिल समानिया। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जमावलपुर हमदर्दनगर डी में टेंपो-स्कूटी की भिड़ंत पर गुस्साए बेखौफ अपराधी ने परिवारीजनों संग मिलकर पड़ोसी डाक्टर व उसके बेटे से मारपीट, पथराव-फायरिंग कर दी। इसमें बेटे के हाथ में गोली लग गई और डाक्टर का सिर भी तमंचे की बट से फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल डाक्टर और बेटे को जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भेजा। मामले में पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर ही रही थी कि शाम चार बजे करीब फिर से दबंग ने डाक्टर के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान पथराव कर घर में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने दंबग व उसके साथियों को हिरासत में ले लिया है। इनके खिलाफ डाक्टर की तहरीर के आधार पर देर शाम तक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

वाकया दोपहर 12 बजे करीब का है। हमदर्द नगर निवासी डा. एसयू खान का जमालपुर में क्लीनिक है। एमयू खान ने अपनी पत्नी फिरदौस जहां को क्लीनिक से लाने के लिए घर के बाहर स्कूटर निकाला ही था कि इलाके के दबंग अकरम टिप्प टैंपो लेकर पहुंचा गया। टैंपों और स्कूटर की भिड़ंत हो गई। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। डाक्टर का आरोप है अकरम ने गाली गलौज शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर बेटा अमन खान घर के बाहर निकला तो उसने फायरिंग कर दी। गोली बेटे अकरम के हाथ में जा लगी। साथ ही अपने परिवारीजनों को बुलाकर तमंचों से कई हवाई फायर करते हुए मारपीट की। सिर में तमंचा मारकर सिर फोड़ दिया। जैसे-तैसे इलाके के लोगों की मदद से खुद को बचाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी परिवार भाग खड़ा हुआ। इधर, सिविल लाइंस पुलिस ने घायल पिता-पुत्रों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। मामले में पुलिस की पड़ताल जारी ही थी कि शाम चार बजे करीब आरोपी अकरम टिप्पा फिर से डाक्टर के घर पर पहुंच गया और घर में मौजूद उसकी पत्नी, बच्चों सहित मौजूद पांच लोगों संग मारपीट की। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों ने फिर से पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके से पुलिस ने अकरम व उसके साथ आए एक दर्जन समर्थकों को हिरासत में ले लिया। घायल अमन के मुताबिक आरोपी व उसके परिवार और उसके साथ आए हमलावरों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। एसपी सिटी अभिषेक के मुताबिक तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने दोपहर में हुई भिड़ंत के बाद शाम को फिर से पीड़ित के घर पहुंचकर मारपीट की थी। आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। अमन की हालत में सुधार के चलते उसे छुट्टी मिल गई है। डाक्टर एसयू खान का अभी उपचार जारी है।
विज्ञापन

पुलिस संरक्षण में लगातार गुंडई का आरोप
पीड़ित परिवार ने नामजद अकरम टिप्पा पर पुलिस के कुछ लोगों के संरक्षण में लगातार गुंडई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले दिनों एएमयू, शमशाद व दोदपुर फायरिंग में भी इसका नाम आया था। मगर पुलिस के कुछ लोगों से सांठ-गांठ के चलते इसे बचा लिया गया। इसलिए इसके हौंसले बुलंद हैं।

हमदर्दनगर गोल मार्केट फायरिंग में घायल डॉ एस यू खान मेडिकल में भर्ती।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें