बरौली नगर पंचायत चेयरमैन कार से अपने घर अलीगढ़ जा रहे थे। बरौली बिजली घर के निकट बुलेट बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने फायर कर दिया। फायरिंग में वे बाल-बाल बच गए।
बरौली नगर पंचायत चेयरमैन मनोज सिंह पर दो हमलावरों ने फायरिंग की। हमले में वह बाल-बाल बच गए। हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बरौली नगर पंचायत चेयरमैन मनोज सिंह ने थाना जवां में खुद पर फायरिंग होने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि तेज आंधी बारिश के कारण वे 21 मई लगभग दस बजे अपनी कार से ऑफिस से अपने घर अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही बरौली बिजली घर के निकट पहुंचे तो आगे चल रहे बुलेट बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने फायर कर दिया। फायरिंग में वे बाल-बाल बच गए। गाली-गलौज करते हुए आरोपी बरौली की ओर भाग गए।
चेयरमैन ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने कार से काफी दूर तक आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। चेयरमैन ने अज्ञात हमलावराें के खिलाफ जवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी जवां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।