फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सपेराभानपुर में फायरिंग, कई हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
तालानगरी क्षेत्र के गांव सपेराभानपुर में सोमवार की रात करीब दस बजे पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह के बेटे रूपेश चौधरी ने अपने ऊपर फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग से इन्कार किया है। हालांकि कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रूपेश चौधरी का दावा है कि गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर आदेश उनकी हत्या करना चाहता है। उसी के इशारे पर उनके ऊपर फायरिंग की गई। बताते हैं कि पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह और वर्तमान प्रधान अवधेश सिंह के परिवार के बीच लंबे अरसे से चुनावी रंजिश चली आ रही है। अवधेश सिंह से पहले देवेंद्र सिंह ग्राम प्रधान थे, जिन्हें वर्ष 2021 के चुनाव में मात देकर अवधेश सिंह प्रधान बने। कई साल पहले देवेंद्र सिंह के निधन के बाद अब उनके बेटे रूपेश चौधरी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। सीओ अतरौली राजेश द्विवेदी ने बताया कि फायरिंग की बात झूठी है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें